बादामी गुफाएँ (Badami Caves)

बादामी गुफाएँ 
(6 सदी ई. से 8 सदी ई.) 
भौगोलिक स्थिति
बादामी गुफा मंदिर, भारत के कर्नाटक के उत्तरी भाग में बागलकोट जिले के एक शहर बादामी में स्थित हिंदू और जैन गुफा मंदिरों का एक समूह है। पूर्व में ये गुफाएँ महाराष्ट्र प्रान्त के बीजापुर जिले के आइहोल के निकट स्थित थीं। दक्षिण में ‘‘वाकाटको’’ कें बाद एक शक्तिशाली वंश ‘‘चालुक्य’’ का उदय हुआ। इस वंश में पुलकेशियन प्रथम, उसके पुत्र कीर्तिवर्मन, व उनके पुत्र पुलकेशियन द्वितीय बड़े प्रतापी राजा हुये। कीर्तिवर्मन के बाद उसका छोटा भाई मंगलेश चालुक्य वंष का शासक बना और उसने ‘‘वात्यापिपुरम’’ आधुनिक ‘‘बादामी’’ को अपनी राजधानी बनाया। शासक मंगलेश कला पे्रमी और कला का एक अच्छा संरक्षक था। इसी कारण उसके काल मे ‘‘महाबलीपुरम’’, ‘‘काँचीपुरम’’ और ‘‘बदामी’’ की चैथी गुफा जैसे कला स्थल बनकर तैयार हुएँ। बादामी की यह चैथी गुफा वास्तु षिल्पसज्जा और चित्रकारी की दृष्टि से श्रेष्ठ मानी जाती है।

File:Vishnu image inside cave number 3 in Badami.jpg - Wikimedia ...

बादामी की चैथी गुफा में मंगलेष के शासन काल के बारहवें वर्ष का एक लेख मिला है। जिसका समय 579 ई. है। इसके आधार पर बादामी गुफा का समय 579 ई. निष्चित किया जाता है। इस अभिलेख से ज्ञात होता है कि इस चैथी गुफा के मुख्य मण्डप मे विष्णु की प्रतिमा स्थापित की गई थी और इस प्रतिमा की पूजा-सेवा के लिए चालुक्य शासन की आरे से अनुदान रुप मे ‘‘लन्जीसवाड़ा’’ नामक ग्राम की जागीर इस मन्दिर के प्रबन्ध हेतु दी गयी थी।
बादामी में कुल चार गुफा मन्दिर है, जिसमें एक जैन धर्म से और तीन ब्राह्मण धर्म से संबंधित है। इस प्रकार ब्राह्मण धर्म के चित्रों में अब तक के ज्ञात चित्र उदाहरणांे मे ये प्राचीनतम भित्ति चित्र है। इन चित्रांे की शैली अजन्ता चित्र शैली से साम्यता रखती है।

बादामी चित्रों की खोज
बादामी चित्रों की खोज का श्रेय डाॅ. स्टेला क्रेमरिष को मिलता है। कलाविद् डा.ॅ षिवराममूिर्त ने भी बादामी गुफा के चित्र वैभव की भूरी-भूरी प्रषंसा की है।
 
बादामी गुफा के चित्र

पहला दृष्य
इस विषाल पैनल चित्र के केन्द्र में राजा-रानी सिंहसनारुढ़ संगीत व नृत्य का आनन्द ले रहे हैं। कुछ दर्षक महल के ऊपरी झरोखें से इस दृष्य को देख रहे हैं। राजा की आकृति कोमल व नीलिमा युक्त हरे रंग की है। जिसका अब धड़ और हाथ ही शेष रहा है। केवल मुकुट बच गया है और संपूर्ण मुखाकृति नष्ट हो चुकी है। शरीर पर चालुक्य काल की अनेक मालाएँ है। चित्र के नीचे की ओर कुछ व्यक्ति बैठे हंै। आस-पास कुछ स्त्रियाँ चँवर लेकर खड़ी हंै। बायीं ओर इन्द्र की एक नृत्य सभा का चित्रण है। जिसमें इन्द्र को स्तम्भ युक्त मण्डप में सिंहासन पर बैठे दर्षाया है। पृष्ठभूमि में पर्दा भी टंगा है। चित्र के मध्य मे एक युगल नृत्य कर रहा है। जिसके आसपास स्त्रियांे की एक मण्डली वाद्ययन्त्र बजा रही है। चित्र मे इन्द्र की विलासिता को व्यक्त किया गया है, और नृत्य दल उसे आसक्त करने का प्रयत्न करता है।

दूसरा दृष्य
इस पैनल में सिंहासन पर एक राजा विश्राम की मुद्रा मे अधलेटा चित्रित है। राजा का एक पैर नीचे पादपीठ पर है और दूसरा पैर सिंहासन पर रखा है। निकट में अनेक राजकुमार व राजपुरुष बैठंे हैं। दूसरी और रानी भी सिंहासन पर अलसायी मुद्रा मे बैठी है, जिसका सिंहासन राजा के सिंहासन से कुछ नीचा है। पास ही एक दासी राज चिन्ह ‘दण्ड’ लिए खड़ी है। दूसरी ओर एक दासी रानी के पैर मंे अलक्तक लगा रही है। चारों ओर श्रृंगार प्रसाधिकाएँ बिखरी पड़ी है। रानी गौरवर्ण की है, तथा उसके कैष बड़े ही सुन्दर ढंग से संवारे हुए है। सम्भवतः यह दृष्य मंगलेष के बडे़ भाई कीर्तिवमर्न के परिवार का हो, कारण कि मंगलेष अपने बड़े भाई कीर्तिवर्मन का बड़ा ही सम्मान करता था। षिलाभिलेख में मंगलेष ने इस गुफा का समस्त वैभव अपने अग्रज को ही समर्पित किया है। गुफा के निकट ही एक वाराह प्रतिमा है।

गुफा के निकट ही वाराह की प्रतिमा स्थापित करना, सम्राट द्वारा अपने ईष्ट के समीप स्वयं को प्रतिस्थापित करने वाली बादामी की यह परम्परा आगे चलकर, ‘‘महाबलीपुरम’’ में वाराह के निकट पल्लव राजा नृसिंहवर्मन पिता महेन्द्रवमर्न और पितामह सिंहविष्णु की सपत्नी आकृतियाँ उत्कीर्ण करने में यही परम्परा विकसित हुई।

बादामी गुफा के अन्य पैनलांे में कुछ खण्डित चित्र बचे हैं, जिनमें ‘‘आकाषगामी विद्याधर’’ चित्र की पृष्ठभमि में उडत़े हएु बादल, उडत़े हुए विद्याधर के युगल चित्र, आदि भावपूर्ण मुद्रा में अंकित हुए हैं। एक स्थान पर स्तम्भ का सहारा लिए एक ‘‘विचारमग्न विरहणी’’ की आकृति भी अंकित है। जिसकी आँखों और शारीरिक मुद्रा से गहरी वेदना व्यक्त होती है। यह चित्र दषर्क में भावोत्पन्न करने में विषष्ेा महत्व रखता है। चित्रण विधान बादामी चित्रांे का चित्रण विधान बाघ से मिलता-जुलता है, किन्तु अभिव्यक्ति पूर्ण ये चित्र बहुत श्रेष्ठ है। आकृति निर्माण में कुछ अनुपातहीनता अवष्य है, फिर भी भावाभिव्यक्ति में ये कोई कभी नहीं रखते हैं। वेषभूषा, मुद्राआंे और संयोजन में बदामी गुफा के चित्रांे पर अजन्ता का प्रभाव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post